Mujhe English सीखना है
मुझे English Sikhna Hai अधिकांश भारतीयों के दिल में ये सवाल जरूर आता है और आज के समय पर English सीखना भी बहुत जरूरी है। पर कैसे सीखना है कहां से सीखना है ये सारी बातें दिमाग में बार बार परेशान करती रहती है।
दोस्तों मैं इस पोस्ट में आपको बड़े आसन और मजेदार तरीके से english बोलने के कुछ खास मूलमंत्र बताऊंगा और ये पोस्ट आपकी समस्या को हल करने में कितनी सफल होती बस आप थोड़ा सब्र और विश्वास रखना।
जरूरी बात (mujhe English Sikhna Hai)
दोस्तों इंग्लिश इतनी कठिन नहीं होती है जितना हम इंडिया वाले इसे बना देते हैं(english is not so difficult as we make it mentaly) और इसका एक simple reason है कि हम लोग बचपन से अपनी मातृ भाषा और अपनी लोकल भाषा का इस्तमाल करते रहते हैं और हम बचपन से ही english को कोई भी importance नहीं देते हैं जिस कारण ये इंग्लिश बाद मैं हमारे लिए सरदर्द (headache) बन जाती है और जैसे तैसे करके हम इंग्लिश लिख तो लेते और यहां तक कि इंग्लिश में अच्छे अंकों से पास भी हो जाते हैं मगर फिर भी एक बात जैसे के तैसे रह जाती है और वो है कि हम इंग्लिश बोल नहीं पाते हैं भले ही हम इंग्लिश से पीएचडी ही क्यों न कर दे,
अंग्रेजी कोचिंग से फायदा नहीं
दोस्तों हम english की इस (problem)समस्या को हल करने के हर सम्भव प्रयास(effort) करते हैं मगर इस समस्या का समाधान (solution)होता ही नहीं है हम इंग्लिश की कोचिंग लेते है हजारों रुपए खर्च करते हैं मगर आखिर में फिर ज्यों का त्यों। जैसे पहले थे वैसे ही रह जाते है
लिख सकते मगर बोल नहीं सकते
ज्यादातर लोगों का एक सवाल बड़ा रहता है कि हम लिख लेते है पड़ भी लेते है मगर जब बोलने की बारी आती है फिर, “निल बट्टे सन्नाटा ” समझ गए ना दोस्तों, क्योंकि आप भी इसी गाड़ी के सवारी हो सकते है और अगर हैं भी इसमें कोई निराश होने की आवश्यकता नहीं है (no need to be disappointed)। आप अपनी यात्रा जारी (continue) रखिए और आप एक दिन अपनी मंजिल (destination) पर जरूर पहुंच जाएंगे । जी हा दोस्तों क्योंकि कोन कहता है कि मंजिल किस्मत से मिलती है उस किस्मत को पाने के पीछे कितनी मेहनत हुई है या तो “किस्मत पाने वाला जानता है या किस्मत बनाने वाला जानता है।”
मज़बूत इरादा और खुशी मन
इसलिए जब तक आपकी मंजिल न आ जाए आप इस गाड़ी से उतर मत जाना ,बस थोड़ा सब्र रखिए और एक दिन मंजिल आपके सामने होगी क्योंकि ” डर के आगे…. जीत है या मौत है किसी को नहीं पता। इसलिए दोस्तों “यात्री अपने समान का खुद जिम्मेदार” होता है दोस्तों भावनाओं पर ध्यान देना मुहावरों पर नहीं। Smile भी कर लो , अगर आप का दिल इजाजत देता है। क्योंकि हम तो “फ्री की advise” देते है पैसे तो तो Airte और jio वाले भी लेते है ।
देखो जिंदगी में खुश रहोगे तो सब कुछ हासिल हो जाता है और पहले ही दुखी हो जाओगे तो फिर ” दुखी इन्सान के पास कोई भी अच्छी चीज जाना पसन्द नहीं करती “ ये बात हमेशा याद रखें ।
आपकी मंजिल का रास्ता (very important)
दोस्तों अगर आप वाकई अच्छी इंग्लिश बोलना चाहते है या अपनी speaking में confidence दिखाना चाहते है तो आपको एक सच बता लेता हूं कि आपको अपनी मदद खुद करनी पड़ेगी, दूसरे लोग आपको रास्ता जरूर दिखा सकते हैं पर चलना तो आपको ही पड़ेगा उस रास्ते पर आखिरकार। मैं आपको “फ्री की Advise” तो बांट सकता हूं पर अमल में तो आपको ही लाना पड़ेगा उसे। तो अगर आप तैयार हो चलने के लिए तो हम भी तैयार है रास्ता बताने के लिए। मगर एक बार जरूर याद रखना की चुनौतियों का सामना करते समय मुझे गाली मत देना की इस फ्री का ज्ञान बांटने वाले ने पता नहीं कोनसा रास्ता बता दिया। क्योंकि अपने इंडिया में अक्सर रास्ता बताने वाले को गाली पड़ती है
चुनौती आपकी दोस्त है रुकावट नहीं
दोस्तों चुनौती आप को बताती है कि आप सही मार्ग पर चल रहे है इसलिए जब भी जिंदगी मै आप चुनौतियों का सामना करते हैं तो समझ लेना कि ये चुनौति नहीं ये मेरी मंजिल पर जाने के लिए एक साइन बोर्ड है कि मै सही मार्ग पर हूं फिर देखना जादू , “आबरा का डाबरा” मेरी मंज़िल मेरे पास हो और आपको पता ही नहीं चलेगा कब आप अपनी मंज़िल पर पहुँच गए।
दोस्तो मैं आपके साथ कुछ महत्वपूर्ण Advise शेयर करूंगा मगर आपको उसको फ्री की advise समझकर नहीं चुनौति समझ कर सामना करना है मैं आपको बहुत ही आसान तरीके से english बोलने का रास्ता बताऊंगा बस आप थोड़ा सब्र रखना, एक ही दिन में english professor बनने का इरादा मत बना लेना बस।
ध्यान से पढ़े ये बातें
दोस्तों कुछ नीचे बताई गई बातों पर आपको अमल करना है और फिर आपको क्या result मिलता है आपको पता चल जाएगा।
ऐसा न करें
- सबसे पहली बात आप समय पर ध्यान मत देना की आज मुझे एक दिन, एक week, और एक month हो गया मैंने कुछ improve नहीं किया है ये सोच आपको अपनी मंज़िल से गुमराह कर देती है और ये सबके साथ होता है देखिए अगर कोई भी इंसान जब जिम जाता है तो उसकी मसल या बॉडी एक ही दिन में नहीं बन जाती है उसका एक time prossess होता है improvement एक time के बाद दिखती और उसके लिए सब्र होना बहुत जरुरी है ।
- English सीखने की starting इंग्लिश movie या इंग्लिश news paper पड़ने या किसी के साथ direct english बोलने से न करें। इससे अक्सर लोग शुरुवात मैं ही निराश हो जाते हैं क्योंकि इंग्लिश movie आसानी से समझ आती नहीं english news paper में “simple English का use किया नहीं जाता इसलिए हमें समझ नहीं आता” और अगर आप किसी अच्छे english speaker से direct बात करोगे तो आप अपना standrad देखकर english सीखना ही छोड़ देंगे। ये में आपको paractically बाते बता रहा हुं जो मैने अपनी life में face की हैं so please keep in your Mind all above points .
ऐसा करें
- सबसे पहले बच्चों की “english story books” read करे क्योंकि बच्चों की की जो भी कहानियां (story) होती हैं वो बहुत सरल और सामान्य english में होती है जिन्हें समझना और पढ़ना दोनों ही आसान होता है जिससे आपका confidenence level खुद ही high हो जाता है इसीलिए लिए कहते है की शुरूवात अच्छी हो तो आगे भी अच्छा ही होता है अब आप सोच रहें होंगे कि(you must be thinking) बच्चों की story books कहाँ से लाए । उसका जुगाङ भी हो जायेगा बिल्कुल फ्री और आसान तरीके से, आपको play store पर जाना है और आपको kids english story search करना है आप इसे download करके आसानी से बच्चों की कहानियां पढ़ सकते हैं
- Simple English use वाली video देखें इससे आपकी english सुनने की practice भी हो जायेगी और आपको थोड़ा बहुत समझ भी आ जायेगा
- कम से कम 1 month तक english का basic knowledge सीख लें जैसे की कोनसा tens कब use करना हैं(is,am,are,was,were,has,had,will,would) कैसे use करना है ये basic english में आता है
छोटे छोटे sentences याद करें जो हम अक्सर हर दिन इस्तमाल करते हैं और उनका इस्तमाल अपने घर या अपने close friends से करें । जैसे की
मुझे एक पानी का गिलास लाना
Please Bering a glass of water.
आप चाय पियेंगे क्या
Would you like to take tea.?
एक बात पूछूं
Shall I ask a thing?
मुझे देर हो रही है
I am getting late.
नए नए word सीखना और उनका इस्तमाल करना भले ही हम अपनी लोकल भाषा का इस्तमाल कर रहें हो। जैसे कि
भाई मुझे पैसों की requirement है आप कहीं से manage कर दो। इसमें मैने दो english word use किए हैं ये बहुत आसान तरीका होता है नए नए english word को remember करने का।
‘Mujhe English Sikhna Hai’ दोस्तो आपको मेरा ये ब्लॉक या जानकारी अगर मददगार (helpful) लगी हो तो एक छोटी सी कॉमेंट कर देना नहीं तो कम से कम share तो कर देना अपने दोस्तों से,ये मेरे लिए बहुत helpful होगा।