5 बातें शादीशुदा लोगों को बर्बाद और आबाद कर सकती हैं
दोस्तों इस पोस्ट में ऐसी 5 बातें शादीशुदा लोगों के लिए बताने जा रहा हूं जो शादी के रिश्ते को मजबूत भी कर सकती है और खत्म भी कर सकती है
शादी क्या है
शादी जीवन का एक ऐसा अमूल्य हिस्सा है जो लगभग हर कोई इन्सान जीना चाहता है शादी के बाद ही कोई अपना एक छोटा सा सपनो का घर बनाता है जिस घर में वो ढेर सारी खुशियां, प्यार, यादें इकट्ठा रखता है शादी के बाद इन्सान बच्चों का सुख प्राप्त करता है बच्चो के साथ खेलना और उनकी छोटी छोटी हरकतों पर खुश होना, उनकी सारी जरूरतें पूरी करना जिन्दगी का पता ही नहीं चलता की जिन्दगी कैसे आगे बड़ रही है। सरल शब्दों में कहें तो शादी-जीवन सारी खुशियों के लिए जीवन का एक रास्ता है।
मगर शादी के बाद अगर पति और पत्नी में आपसी तालमेल न हो तो शादी बर्बादी का एक सबसे बड़ा कारण भी बन जाती है इसलिए शादी के रिश्ते में कुछ बातों का ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
5 बातें शादीशुदा लोगों के लिए
साथियों ये 5 जरूरी बातें शादीशुदा लोगों के लिए है जो शादी शुदा जीवन को आबाद और बर्बाद दोनों कर सकती है।
1- भरोसा (Trust)
किसी भी रिश्ते को मजबूत रखने का सबसे पहली और सबसे जरूरी जो बात होती है वो है भरोसा या विश्वास। अगर हम अपने साथी के भरोसे को ठेस नहीं पहुंचाते है तो वो भी हमारे विश्वास को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं करेगा। अगर किसी भी रिश्ते में दोनों इन्सान ईमानदारी से अपने रिश्ते को मजबूत रखें और किसी भी प्रकार से अपने साथी के साथ धोखा न करें तो उनका रिश्ता कभी टूट ही नहीं सकता इसलिए रिश्ते को मजबूत रखने के लिए भरोसे या विश्वास को भी मजबूत रखें।
2- एक दुसरे को समय देना (Time)
आप किसी भी चीज या इन्सान को जितना अधिक समय दोगे वो आपके उतना ही करीब आता जाता है अब चाहें अब वो आपका स्मार्ट फोन हो या आपका Best Friend हो या आपका कोई पालतू जानवर हो या फिर आपका जीवन साथी हो। आप आपस में जितने अधिक समय एक दुसरे के साथ व्यतीत करोगे उतना ही आप एक दूसरे को समझ सकोगे। आप एक दूसरे के साथ रहने के आदी हो जाओगे और आप किसी बाहर वाले को अपनी जिंदगी में आने की इजाजत नहीं दोगे। इसलिए एक दूसरे को पर्याप्त समय देना का प्रयास करो। आपका रिश्ता मज़बूत रहेगा।
3 – एक दुसरे को समझना
एक दुसरे को समझने का मतलब ये है की हमें मालूम होना चाहिए कि हमारे साथी को क्या पसंद है और क्या पसंद नहीं है या क्या बात आपके साथी को परेशान करती है और क्या बात आपके साथी को खुश करती है। और जब आपको ये सारी बातें पता हो तो आप ऐसी कोई भी बात या हरकत न करें जिससे आपका साथी परेशान होता है कभी कभी हमे अपने रिश्ते को मजबूत रखने के लिए कुछ sacrifices भी करने पड़ते हैं और अगर हम करते भी हैं तो अपने लिए करते हैं बाहर वाले के लिए थोड़ी करते हैं।
4- एक दुसरे की सराहना करना
अगर आप किसी के काम की सराहना करते हैं तो उस इन्सान का आपके प्रति देखने का नजरिया ही कुछ अलग हो जाता है क्योंकि उसे मालूम हो जाता है कि ये मेरी मेहनत और मेरे काम की कद्र करता है ठीक इसी प्रकार जब आपका साथी कुछ भी करता है आपको उसके काम की सराहना करनी चाहिए जैसे कि वो आपके लिए कोई शॉपिंग करें या आपके लिए कोई स्पेशल डिश बनाएं भले ही आपको पसंद न आए पर पहले उसकी सराहना करनी चाहिए। बाद में आप अपनी पसंद और नापसन्द अपने अलग तरीके से व्यक्त कर सकते हो।
5- गुस्से पर पर गुस्सा ना करना
ये एक ऐसी बात है जिसने फॉलो करली या अपना ली उसका रिश्ता काफी लम्बा और अच्छे से चल सकता है जी हा यही एक सबसे बड़ा कारण है जो हर एक रिश्ते को बर्बाद या खत्म करता है चाहे वो दोस्ती का हो या पति पत्नी का। हम दूसरे के गुस्से के ऊपर खुद भी गुस्से हो जाते है और ऐसा कुछ बोल लेते हैं जो सब कुछ खत्म कर देता है। मगर हम कुछ समय के लिए अपने गुस्से पर काबू करले तो हम अपने रिश्ते को आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं भले ही आप बाद में अपनी बात रख सकते है मगर गर्म तवे में पानी डालोगे तो वो आग बनकर आपके चेहरे पर ही आएगा।
साथियों आप बताई गई बातों पर जरूर अमल करना और साथ ही अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी इस पोस्ट को शेयर करना ताकि उनके शादी शुदा जीवन में भी कोई समस्या न आए इसलिए उनके साथ भी साझा करें “5 बातें शादीशुदा लोगों के लिए ”
दोस्तों मुझे आशा है उपर बताई गई सारी बातें आपके जीवन में जरूर काम आयेंगी और आपका शादी शुदा जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहेगा।
इसे भी जरूर पढ़े